देश

Ranchi Shocker: रांची में इंसानियत शर्मसार, 8 साल की मूक-बधिर बच्ची से 35 साल के शख्स ने किया रेप

झारखंड के पलामू जिले में 35 साल के एक व्यक्ति को आठ साल की मूक-बधिर बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का एक दस साल का बेटा भी है. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Ranchi Shocker: रांची में इंसानियत शर्मसार, 8 साल की मूक-बधिर बच्ची से 35 साल के शख्स ने किया रेप
(Photo Credit : X)

रांची, 28 अक्टूबर : झारखंड के पलामू जिले में 35 साल के एक व्यक्ति को आठ साल की मूक-बधिर बच्ची का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का एक दस साल का बेटा भी है. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. घटना पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र की है. बलात्कार का आरोपी कंचन कुमार शादीशुदा है और पंडवा क्षेत्र का रहनेवाला है.

नाबालिग बच्ची को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार शाम बच्ची अपने घर से थोड़ी दूर पर स्थित सदाबाह नदी की ओर गई थी. इसी दौरान पंडवा मोड़ का रहने वाला कंचन वहां पहुंचा. सुनसान इलाके में बच्ची को ले गया और उसका बलात्कार किया. पीड़ित बच्ची की दादी ने बताया कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसे परिवार वाले ढूंढने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति बच्ची को नदी के सुनसान इलाके में ले गया है. यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई् : पवार

लोगों के बताए अनुसार परिवार के लोग जगह पर पहुंचे तो बच्ची रो रही थी. आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).