Israel Hamas War: हमास आतंकवादियों की तलाश के लिए इजरायली सेना ने गाजा के अल-शिफा अस्पताल पर छापा मारा
दर्जनों इजरायली सैन्य बलों ने बुधवार को भारी गोलीबारी के बीच गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल पर छापेमारी की. समाचार एजेंसी शिन्हुआ को भेजे गए एक प्रेस बयान में, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय में फार्मास्युटिकल विभाग के महानिदेशक मोनिर अल-बुर्श ने कहा, "इजरायली सेना ने आधिकारिक तौर पर एक फोन कॉल कर अस्पताल को सूचित किया कि छापेमारी की जा रही है, लोगों से खिड़कियों, बालकनियों या दरवाजों के पास न जाने की मांग की गई."