Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Update: सुरंग में फंसे श्रमिक कभी भी आ सकते हैं बाहर, NDRF की टीम टनल के अंदर की इंट्री
कहते हैं कि हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती, और इस कहावत को चरितार्थ किया सिलक्यारा टनल हादसे में 12 दिनों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तमाम एजेंसियों,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,बीआरओ,नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईटीबीपी, और नेशनल हाईवे की 200 से ज्यादा लोगों की टीम, जो लगातार 24 घंटे रेस्क्यू में जुटी हुई है और साथ ही उन 41 मजदूरों की भी, जो 12 दिनों से टनल के अंदर अपनी जिंदगी और मौत से डट कर सामना कर रहे हैं.