सुप्रीम कोर्ट में इस साल 52,191 मामलों का निपटारा हुआ.
संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुने जाने के विरोध में साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है.
जापानी कंपनी तोशिबा का नाम टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज से कट गया है.
यूक्रेन में जारी युद्ध में कुछ नेपाली युवा रूस की ओर लड़ रहे हैं.
भारत की न्याय व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने वाले तीन नए बिल कानून बनने की राह पर हैं.
एक नए अध्ययन के मुताबिक जो कर्मचारी काम पर हर दिन 30 मिनट सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करते हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य, नौकरी से संतुष्टि और अपने पेशे के प्रति प्रतिबद्धता बेहतर होती है.
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में अलग देश बनाने के लिए संघर्ष कर रहे सबसे बड़े गुट के नेता ने दशकों से जारी आजादी की लड़ाई से अलग होकर आत्मसमर्पण कर दिया.
भारत सरकार ने प्याज की महंगाई को काबू करने के लिए निर्यात पर पाबंदी लगा दी है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी तस्वीरों के विशालकाय ढेर में बच्चों के साथ यौन शोषण की लाखों तस्वीरें दबी हुई हैं.
जातिवार गणना के बाद बिहार में अब शराबबंदी पर सर्वे की तैयारी है.
काफी अवरोध के बाद फ्रांस की संसद ने इमिग्रेशन बिल पास कर दिया है.
विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन की ताजा बैठक में सिर्फ एक नया विचार सामने आया.
गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की विफल साजिश में भारतीय अधिकारी के शामिल होने के अमेरिकी दावों पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है.
भूख और प्यास से कमजोर हाथी जिम्बाब्वे के अभयारण्य में मर रहे हैं.
इटली की एक कोर्ट ने एक पति-पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई है.
अमेरिका के कॉलराडो राज्य में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है.
जर्मनी की गठबंधन सरकार बचत करने के लिए किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी घटाने की तैयारी कर रही है.
गुजरात हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा कि बलात्कार तो बलात्कार होता है, चाहे वह वैवाहिक रिश्ते के भीतर किया गया हो.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्वामित्व को लेकर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी की याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दीं हैं.