विदेश की खबरें | ‘निंबाडोन’ भालू पेड़ों पर चढ़ने में माहिर थे; जीवाश्म कंकाल से मिली जानकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न , 14 मई (कन्वरसेशन) धरती से हजारों बरस पहले विलुप्त हो जाने के बावजूद जीवों का वजूद समाप्त नहीं होता। ऐसे जीवों के जीवाश्म कंकालों का गहन अध्ययन करके हम उनकी जीवन शैली, उनकी भोजन प्रणाली, उनकी चाल ढाल और उनके विकास क्रम को समझ सकते हैं । यह कह सकते हैं कि ये जीवाश्म कंकाल एक प्रकार का बाइस्कोप हैं जिनमें झांक कर हम इन जीवों की हजारों बरस पहले की दुनिया में पहुंच जाते हैं ।