एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में बिहार के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के संदेह में आठ लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने चोरी के संदेह में बिहार के एक 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किये जाने के सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | केरल में बिहार के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने के संदेह में आठ लोग गिरफ्तार

मालप्पुरम, 14 मई केरल पुलिस ने चोरी के संदेह में बिहार के एक 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किये जाने के सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि कोंडोट्टी के समीप एक मकान के ‘सनशेड’ (छतरी) से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने राजेश मांझी (36) को पीट-पीटकर मार डाला था।

पुलिस ने कहा, ‘‘ स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को रात करीब साढ़े बारह बजे वह एक मकान के सनशेड से गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया एवं बुरी तरह पीटा।’’

पुलिस ने उसकी हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

मालप्पुरम के पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडिया से कहा कि राजेश पर हमले का सबूत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने सीसीटीवी दृश्यों को मिटाने की चेष्टा की। हम सबकुछ बरामद कर रहे हैं। फिलहाल सबूतों को नष्ट करने की कोशिश करने को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजेश चोरी करने के इरादे से उस इलाके में मौजूद था।

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के सिलसिले में भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी जांच के लिए विशेष जांच दल बनाया गया है।

पुलिस का कहना है कि बिहार के इस व्यक्ति (राजेश) को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया। उसने कहा कि आरोपियों ने प्लास्टिक के पाइप एवं डंडों से उसे पीटा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).