देश की खबरें | कूट रचित आधार कार्ड तैयार करके अपराधियों की जमानत लेने वाले दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फर्जी तरीके से कूट रचित आधार कार्ड तैयार करके अपराधियों की कोर्ट से जमानत लेने वाले दो लोगों को थाना फेस- वन पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, पैन कार्ड, लैपटॉप आदि बरामद किया है।
नोएडा, 14 मई फर्जी तरीके से कूट रचित आधार कार्ड तैयार करके अपराधियों की कोर्ट से जमानत लेने वाले दो लोगों को थाना फेस- वन पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, पैन कार्ड, लैपटॉप आदि बरामद किया है।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कूट रचित दस्तावेज के आधार पर अपराधियों की जमानत ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आज बलजीत चौहान पुत्र राजवीर सिंह चौहान तथा वकील अहमद को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, लेदर का पर्स, पैन कार्ड, इंडियन ओवरसीज बैंक का डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप, पेन ड्राइव, एक मेगा डिवाइस आदि बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी वकील अहमद निशा फोटो स्टूडियो के नाम से सेक्टर 45 में दुकान चलाता है। वह फोटो स्टूडियो की आड़ में कूट रचना कर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर देता है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने विशाल उर्फ धौला नामक अपराधी की जमानत फर्जी दस्तावेज के आधार पर देने का प्रयास किया था। जांच के दौरान इनकी काली करतूत सामने आई है, तथा पुलिस ने दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड पर कूट रचित तरीके से अपनी फोटो चस्पा कर छायाप्रति न्यायालय में प्रस्तुत कर देते थे, और अपराधियों की जमानत करवा लेते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

