एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के चार सदस्य रविवार को दिल्ली के लिये रवाना हुए हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और पिछले कई दिन से हिंसा से प्रभावित इस पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री

इंफाल, 14 मई मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के चार सदस्य रविवार को दिल्ली के लिये रवाना हुए हैं, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और पिछले कई दिन से हिंसा से प्रभावित इस पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर चर्चा करेंगे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि उग्रवादी संगठनों के साथ चल रहे ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (एसओओ)’ के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

चार कैबिनेट मंत्री- टी. बिस्वजीत, वाई खेमचंद, के गोविंददास और टी. प्रशांत मुख्यमंत्री के साथ हैं।

सूत्र ने कहा कि उनके साथ दिल्ली जाने वालों में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी भी शामिल हैं।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को 10 पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद पूर्वोत्तर राज्य में हिंसक झड़पें हुईं थीं।

आरक्षित वन भूमि से कूकी ग्रामीणों को बेदखल करने के बाद कई छोटे-छोटे आंदोलन हुए, जिसके बाद झड़पें हुईं।

मणिपुर में मेइती समुदाय की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय समुदायों नगा और कुकी समेत अन्य की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले कुछ दिन से जारी जातीय हिंसा में 60 लोग मारे गए, 231 घायल हुए और धार्मिक स्थलों सहित 1,700 घर जला दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).