देश की GDP ग्रोथ रेट पर बोले PM मोदी- चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था हमारे लोगों की दृढ़ता का उदाहरण है
कृषि, विनिर्माण, खनन और निर्माण क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश की आर्थिक वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही. इसके साथ, पूरे वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर पहुंच गई.