Volleyball Player Dies of Heart Attack: कर्नाटक में युवा महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
कर्नाटक के मंगलुरु के एक अस्पताल में 24 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
मंगलुरु, 31 मई: कर्नाटक के मंगलुरु के एक अस्पताल में 24 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी की रहने वाली थी. मृतक की पहचान सालियाथ के तौर पर हुई है. वह उजिरे में एसडीएम कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं. मिस्टर इंडिया रहे चुके Premraj Arora की हार्ट अटैक से मौत, वॉशरूम में मिला शव.
सूत्रों ने बताया कि एक साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनके पति चिक्कामगलूर में रहते हैं. उन्होंने बताया कि सीने में दर्ज की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई.
सालियाथ ने प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था और राज्य की टीम को दूसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अपने कॉलेज के दिनों में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्होंने कई पदक भी जीते थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

