Rajasthan Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में वन्यजीव कार्यकर्ता तथा वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के लाठी थाना इलाके में एक ट्रक और एक कैंपर गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में कैंपर में सवार राधेश्याम पेमानी, श्याम विश्नोई, कंवराज सिंह और सुरेंद्र चौधरी की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी थे और सुरेंद्र वन विभाग में कर्मचारी थे.