एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कच्ची घानी तेल की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रांडेड कंपनियों की कच्ची घानी तेल की खुदरा मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन में सुधार आया। इसके अलावा लिवाली बढ़ने से सोयाबीन दिल्ली तेल के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए। हल्की मांग से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतें भी सुधार के साथ बंद हुई।

जरुरी जानकारी | कच्ची घानी तेल की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में सुधार

नयी दिल्ली, 24 मई ब्रांडेड कंपनियों की कच्ची घानी तेल की खुदरा मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों तेल-तिलहन में सुधार आया। इसके अलावा लिवाली बढ़ने से सोयाबीन दिल्ली तेल के भाव भी सुधार के साथ बंद हुए। हल्की मांग से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतें भी सुधार के साथ बंद हुई।

इसके अलावा पामोलीन तेल का उठाव कम रहने से इसमें गिरावट दर्ज हुई। सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन इंदौर एवं डीगम तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि उपभोक्ताओं में इस बार ब्रांडेड कंपनियों के कच्ची घानी के सरसों तेल की अधिक मांग है। उपभोक्ताओं की ओर से सरसों तेल के कारोबार में लगभग 65 प्रतिशत मांग कच्ची घानी सरसों तेल की है। जिसकी वजह से सरसों तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया।

इसी प्रकार, हल्के खाद्यतेलों में सोयाबीन की भी मांग बढ़ी है क्योंकि सरसों का दाम ऊंचा है, सूरजमुखी तेल का दाम आसमान पर है, बिनौले की उपलब्धता नगण्य है। ऐसे में सोयाबीन पर लिवाली का दवाब है जिससे सोयाबीन दिल्ली तेल कीमतों में मजबूती दिखी जबकि सोयाबीन इंदौर एवं डीगम तेल कीमतों पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

उन्होंने कहा कि पामोलीन का उठाव कम रहने के कारण पामोलीन तेल की कीमत गिरावट के साथ बंद हुई।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,625-6,710 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,800-6,175 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,270-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,485-2,585 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,485-2,620 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,550 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,025 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,975 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,450-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,200-4,250 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2025 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).