देश की खबरें | पटना में 23 जून को होगी विपक्ष की बैठक, राहुल,ममता,केजरीवाल एवं स्टालिन होंगे शामिल: तेजस्वी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बहुप्रचारित बैठक 23 जून को पटना में होगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और कई वाम दलों के नेताओं ने शामिल होने पर सहमति जताई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।