देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश, मध्य रेलवे की हार्बर लाइन प्रभावित, कई सड़कों पर जलभराव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर वडाला रोड और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजकर 25 मिनट से स्थगित कर दी गईं, जबकि महानगर के कई इलाकों में जलभराव की खबर है।