विदेश की खबरें | अधिकतर लोग मरने के बाद 'डिजिटल विरासत' छोड़ जाएंगे, इसका क्या करना है, कैसे बनाएं योजना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न, 26 मई (द कन्वरसेशन) कल्पना कीजिए कि आप अपने किसी उस प्रियजन की याद में आयोजित कार्यक्रम के लिए संगीत का चयन कर रहे हैं जिसकी मृत्यु हो गई है लेकिन आपको उसका पसंदीदा गीत याद नहीं आ रहा। तो आप उसके ‘स्पॉटीफाई’ अकाउंट में ‘लॉग इन’ करने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको पता चलता है कि आप ‘लॉगइन’ नहीं कर पा रहे और इसके साथ ही उस व्यक्ति की पसंद, यादों एवं पहचान को दर्शाने वाले उसके पसंदीदा गानों की ‘स्पॉटीफाई’ पर उपलब्ध सूची भी चली गई।