देश की खबरें | धनशोधन मामला : हरियाणा के विधायक के परिसरों पर छापेमारी में कार, गहने, नकदी जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मकान खरीदने वालों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस के नेता एवं हरियाणा के विधायक धर्म सिंह छोकर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान चार लग्जरी कार, 14.5 लाख रुपये के आभूषण और 4.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।