RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Streaming In India: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
रावलपिंडीज़ बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rawalpindiz vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 12th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा हप्ता चालू है. इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (RWP vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज के बीच अब तक कई कोई मैच नहीं खेला गया हैं. यह पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. रावलपिंडिज की टीम इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड पिछली जीत के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. यह भी पढ़ें: DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 12वें मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को रावलपिंडिज (RWP) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. रावलपिंडिज की टीम ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और अंक तालिका में निचले पायदान पर है. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक जीत और एक हार के साथ संतुलित शुरुआत की है. ऐसे में टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लय बरकरार रखना चाहेगी.

रावलपिंडिज और इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (RWP vs ISU Head to Head T20 Record)

रावलपिंडिज (RWP) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी टी20 मुकाबला नहीं खेला गया है, ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड फिलहाल 0-0 है.

रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 12वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RWP vs ISU 12th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RWP vs ISU 12th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RWP vs ISU 12th T20 Match Live Streaming In India)

रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RWP vs ISU 12th T20 Match Playing Prediction)

रावलपिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान एवं विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फजल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आमिर खान.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: रावलपिंडिज क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.