देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक अगस्त को महाराष्ट्र के सांगली का दौरा करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली में प्रख्यात मराठी कवि एवं समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे के जन्मस्थल का दौरा करेंगे।
औरंगाबाद, 31 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली में प्रख्यात मराठी कवि एवं समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे के जन्मस्थल का दौरा करेंगे।
एक अगस्त 1920 को सांगली के वाटेगांव में जन्मे साठे का 18 जुलाई 1969 को निधन हो गया था।
महाराष्ट्र के किसान समर्थक शेटकारी संगठन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राव एक अगस्त को वाटेगांव का दौरा करेंगे।
विज्ञप्ति के मुताबिक, किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान संगठन के एक दल ने शनिवार को राव से मुलाकात की थी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने महाराष्ट्र के सोलापुर और उस्मानाबाद का दौरा किया था।
पिछले साल दिसंबर में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने के बाद राव पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
राव ने नांदेड़ और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विकास के अपने ‘तेलंगाना मॉडल’ पर प्रकाश डाला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2023 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

