RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
रावलपिंडीज़ बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rawalpindiz vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 12th Match Preview Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा हप्ता चालू है. इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 12वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (RWP vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम रावलपिंडीज के बीच अब तक कई कोई मैच नहीं खेला गया हैं. यह पहला मौका है जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. रावलपिंडिज की टीम इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश में है. वहीं, इस्लामाबाद यूनाइटेड पिछली जीत के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 12वें मुकाबले में शनिवार (4 अप्रैल) को रावलपिंडिज (RWP) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा. रावलपिंडिज की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. दूसरी तरफ, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक जीत और एक हार के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की है और पिछली जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.

रावलपिंडिज और इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (RWP vs ISU Head to Head T20 Record)

रावलपिंडिज (RWP) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी टी20 मुकाबला नहीं हुआ है, ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड 0-0 है.

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट (Gaddafi Stadium Pitch Report)

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान हो जाती है. स्पिन गेंदबाजों की भूमिका यहां सहायक रहती है. इस मैदान पर हाल के मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. इस पिच पर 200 से ज्यादा का स्कोर अच्छा माना जाएगा.

रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड पीएसएल 2026 के प्रमुख खिलाड़ी (RWP vs ISU PSL 2026 Key Players To Watch Out): यासिर खान, डेरिल मिचेल, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, समीर मिन्हास और फहीम अशरफ जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (RWP vs ISU Mini Battle): यासिर खान और नसीम शाह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. वहीं, समीर मिन्हास और मोहम्मद आमिर के बीच टक्कर भी रोमांचक होगी. इसके अलावा शादाब खान और डेरिल मिचेल के बीच भी कड़ी भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 12वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RWP vs ISU 12th T20 Match Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 12वां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RWP vs ISU 12th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RWP vs ISU 12th T20 Match Live Streaming In India)

रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RWP vs ISU 12th T20 Match Playing Prediction)

रावलपिंडिज: मोहम्मद रिजवान (कप्तान एवं विकेटकीपर), यासिर खान, अब्दुल्ला फजल, कामरान गुलाम, सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कोल मैककॉन्ची, रिशाद हुसैन, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, आमिर खान.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, क्रिस ग्रीन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद.

नोट: रावलपिंडिज क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.