विदेश की खबरें | राष्ट्रपति अल्वी ने सरकारी गोपनीयता, थलसेना विधेयकों पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सरकारी गोपनीयता (संशोधन) विधेयक,2023, और पाकिस्तान थलसेना (संशोधन) विधेयक, 2023 पर हस्ताक्षर करने से रविवार को इनकार कर दिया। साथ ही, दावा किया कि यह जानकर वह स्तब्ध हैं कि उनके कर्मचारियों ने उनके आदेशों की ‘अनदेखी’ की और निर्धारित समय के अंदर अहस्ताक्षरित विधेयकों को लौटाने में नाकाम रहे।