विदेश की खबरें | हृदय रोगों संबंधी सामान्य दवाएं एशियाई लोगों पर कम प्रभावी: नया अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 24 अगस्त (द कन्वरसेशन) लोगों को पहली बार दिल का दौरा पड़ने पर आम तौर पर ‘क्लोपिडोग्रेल’ दवा दी जाती है, जो दोबारा हृदयाघात के जोखिम को कम कर देती है। एक ओर यह दवा दोबारा दिल का दौरा पड़ने को रोकने में काफी कारगर है, तो दूसरी ओर यह केवल तभी काम कर सकती है जब शरीर का सीवाईपी2सी19 एंजाइम इसे सक्रिय कर चुका हो। शरीर में कुछ आनुवंशिक विविधताएं हैं तो इसका अर्थ यह है कि शरीर ‘क्लोपिडोग्रेल’ को सक्रिय नहीं कर सकता।