देश की खबरें | यदि ‘इंडिया’ गठबंधन अपना नाम ‘भारत’ कर ले तो क्या भाजपा देश का नाम बदल देगी: केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी20 रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र पर राष्ट्रपति का उल्लेख ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर किए जाने से पैदा विवाद के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सवाल किया कि यदि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) अपना नाम ‘भारत’ रख ले तो क्या भाजपा देश का नाम भारत से बदल कर कुछ और रख देगी।