एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के अकोला में महिला ने पांच साल की बेटी का दम घोंटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अकोला जिले में पांच वर्षीय बेटी का गला घोंटने और हत्या करने के आरोप में मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के अकोला में महिला ने पांच साल की बेटी का दम घोंटकर हत्या की

अकोला, पांच सितंबर महाराष्ट्र के अकोला जिले में पांच वर्षीय बेटी का गला घोंटने और हत्या करने के आरोप में मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जून में अपनी बेटी की मौत होने से संबंधित पिता की शिकायत पर पुलिस ने विजया रवि आमले (31) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि किशोरी रवि आमले दो जून को अकोला शहर में अपने घर में मृत मिली थी।

खडान थाने के निरीक्षक धनंजय सायरे ने कहा कि पुलिस ने उस समय आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेज दिया था।

उन्होंने कहा कि हाल में आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला दम घुंटने से बच्ची की मौत हुई।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने सोते समय लड़की का कथित तौर पर दम घोंटा और फिर यह दिखाने की कोशिश की उसे मौत के हालात के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या का कारण जानने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).