जरुरी जानकारी | सोने में 150 रुपये की गिरावट, चांदी 1,500 रुपये लुढ़की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच सितंबर कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये लुढ़ककर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने में गिरावट आई, विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बाद दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं।’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत घटकर 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘श्रम दिवस की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार बंद थे और निवेशक इस महीने फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिकी अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर अधिक संकेतकों का इंतजार कर रहे थे, जिससे सोने की कीमत स्थिर रही।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

