जरुरी जानकारी | बोइंग के कर्मचारियों का चार साल में 25 प्रतिशत वेतन वृद्धि को अस्वीकार कर हड़ताल के लिए मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ मशीनिस्ट्स एंड एयरोस्पेस वर्कर्स ने कहा कि उसके सदस्यों ने एक अनुबंध को अस्वीकार कर दिया, जिसके तहत चार वर्षों में वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जानी थी। अनुबंध को अस्वीकार करने के पक्ष में 94.6 प्रतिशत वोट पड़े और हड़ताल करने के पक्ष में 96 प्रतिशत वोट पड़े। हड़ताल करने के लिए 33,000 कर्मचारियों में से दो-तिहाई वोट की आवश्यकता थी।