एजेंसी न्यूज

Cyclone 'Yagi: वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई

वियतनाम में चक्रवात 'यागी' के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई. देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.

Cyclone 'Yagi: वियतनाम में चक्रवात ‘यागी’ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हुई
(Photo : X)

हनोई, 13 सितंबर : वियतनाम में चक्रवात 'यागी' के कारण आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 233 हो गई. देश की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी.

वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि उत्तरी लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया था और यहां रह रहे कई लोग बह गए थे, जिसके बाद बचवाकर्मियों ने यहां से 48 शव बरामद किए. यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया

वियतनाम में अब भी 103 लोग लापता हैं तथा 800 से अधिक घायल हुए हैं. तूफान ‘यागी’ दशकों में वियतनाम में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है. यह शनिवार को 149 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से तट से टकराया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).