देश

Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी भूस्खलन से तीस्ता नदी का बहाव आंशिक रूप से रुका, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

मंगन जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों को अलर्ट पर रखा है. पुलिस और राहत दल लगातार जलस्तर और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अगली सूचना तक तीस्ता और च्याकूंग नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दी है. फिलहाल इस भूस्खलन में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है.

Sikkim Landslide: सिक्किम में भारी भूस्खलन से तीस्ता नदी का बहाव आंशिक रूप से रुका, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sikkim Landslide News: सिक्किम के मंगन जिले में भारी भूस्खलन के बाद तीस्ता नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है. यह भूस्खलन 5 और 6 सितंबर की दरम्यानी रात नागा फॉरेस्ट क्षेत्र में थेंग टनल के सामने हुआ. Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढही, रेस्क्यू के वीडियो आए सामने; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

तीस्ता और च्याकूंग नदी का बहाव हुआ प्रभावित

भूस्खलन की वजह से तीस्ता नदी के साथ-साथ च्याकूंग नदी का बहाव भी प्रभावित हुआ है. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल निचले इलाकों में बाढ़ का कोई तत्काल खतरा नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में पानी जमा जरूर हुआ है, लेकिन तीस्ता और च्याकूंग दोनों नदियों का बहाव अभी भी जारी है. चुंगथांग और थेंग में पुलिस द्वारा किए गए जमीनी निरीक्षण में भी फिलहाल तीस्ता नदी का प्रवाह सामान्य पाया गया है.

सिक्किम में ज़बरदस्त भूस्खलन से तीस्ता नदी का बहाव आंशिक रूप से रुका:

सोशल मीडिया पर फैली चिंता, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. खासकर वर्ष 2023 में आई तीस्ता फ्लैश फ्लड और हाल ही में नेपाल में ग्लेशियर से जुड़ी आपदा के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट पर ही ध्यान दें.

सांसद राजू बिष्ट ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि उन्होंने सिक्किम के मुख्य सचिव रवींद्र तेलंग से इस घटना को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण तीस्ता नदी का बहाव अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन फिलहाल नदी सामान्य रूप से बह रही है. इसके बावजूद लगातार बारिश को देखते हुए उन्होंने तीस्ता नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की.

प्रशासन अलर्ट मोड पर, नदी किनारे जाने से बचने की सलाह

मंगन जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों को अलर्ट पर रखा है. पुलिस और राहत दल लगातार जलस्तर और प्रभावित क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अगली सूचना तक तीस्ता और च्याकूंग नदी के किनारों पर न जाने की सलाह दी है. फिलहाल इस भूस्खलन में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2026 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).