देश की खबरें | वास्तुकारों और सीए ने वसई विरार नगर निकाय अधिकारियों से साठगांठ कर अवैध निर्माण कराए : ईडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक महाराष्ट्र के वसई विरार नगर निकाय के नगर नियोजनकर्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अधिकारियों ने ‘बड़े गिरोह’ की तरह जलमल शोधन संयंत्र के लिए निर्धारित भूखंड पर बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण के लिए मिलीभगत की और कूड़ा फेंकने के लिए तय स्थान को धोखाधड़ी से जनता को बेच दिया।