मुजफ्फरनगर में सफाई के लिए बंद की गई गंगा नहर, उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में जल-आपूर्ति प्रभावित
नियमित सफाई और वार्षिक रख-रखाव के लिए गंगा नहर को शुक्रवार रात से 24 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया, जिससे उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इससे अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हाथरस, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जिले प्रभावित होंगे.