राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा: माइक पोम्पियो
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा. पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं. उन्होंने संवाददताताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया.
वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा. पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं. उन्होंने संवाददताताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया.
पोम्पिओ ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम वह हर चीज करेंगे जिसे कानूनी रूप से करने की जरूरत होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस का सदस्य रह चुका हूं, अनुच्छेद एक के पास कुछ निश्चित शक्तियां हैं, और अनुच्छेद दो में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई.’’
हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस समिति में कई ऐसी जाचें हुई हैं जिनमें विदेश मंत्रालय की कर्मचारियों को परेशान किया गया, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर कर्मचारियों से संपर्क किया और दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की. ये दस्तावेज विदेश मंत्रालय के हैं और आधिकारिक अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

