देश

दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका, मथुरा में हाई-अलर्ट

दिल्ली में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य संवेदनशील धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है. हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं.

दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका, मथुरा में हाई-अलर्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मथुरा: दिल्ली में जैश-ए- मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के चलते उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा जनपद में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य संवेदनशील धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है. प्रमुख धार्मिक केन्द्र होने के कारण मथुरा में लोगों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है. हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने आगरा क्षेत्र के एडीजी अजय आनंद के हवाले से बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आंतकवादियों की घुसपैठ के चलते मथुरा में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : पुलवामा आतंकी हमला: 44 जवान शहीद, आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद की नापाक हरकत पर इमरान खान ने साधी चुप्पी

राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खुफिया विभाग और सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है. जन्मस्थान के ‘रेड’ व ‘येलो’ जोन में वाहनों पर पूरी नजर रखी जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).