जम्मू-कश्मीर: अपराध शाखा ने नाबालिग के अपहरण और बलात्कार मामले में आरोपपत्र किया दायर, अभिभावक को सौंपी गई लड़की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने रियासी जिले में 17 साल की लड़की का कथित रूप से अपहरण करने एवं उससे बलात्कार करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया. अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल 23 अगस्त को नाबालिग लड़की को दिल्ली से वापस कटरा लेकर आई. वह कटरा की रहने वाली है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पुलिस की अपराध शाखा ने रियासी जिले में 17 साल की लड़की का कथित रूप से अपहरण करने एवं उससे बलात्कार करने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया. अपराध शाखा के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जांच दल (SIT) 23 अगस्त को नाबालिग लड़की को दिल्ली से वापस कटरा लेकर आई. वह कटरा की रहने वाली है.
इससे पहले एसआईटी ने बिहार के रहने वाले आरोपी नईमुद्दीन अंसारी (Naimuddin Ansari) को काफी तलाश के बाद गिरफ्तार किया था. प्रवक्ता ने बताया कि पिछले साल कटरा थाने में इस नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और बाद में इस मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया था.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीरः फारूक और उमर अब्दुल्ला से आज मिलेंगे नेशनल कांफ्रेंस के नेता, गवर्नर सत्यपाल मलिक ने दी इजाजत
प्रवक्ता ने बताया कि 14 फरवरी को इस मामले को हाथ में लेने के बाद एसआईटी बनायी गयी और कई छापों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं लड़की को मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि यहां अदालत में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है. लड़की को उसके कानूनी अभिभावक को सौंपा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

