तैयार घरों को जल्द बेचने, कर्ज समय से चुकाने को प्राथमिकता दें डेवलपर: एसबीआई चेयरमैन
उन्होंने रियल एस्टेट कंपनियों के संगठन नारेडको के एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि यदि रियल एस्टेट कंपनियों को बाजार में बने रहना है और सामान्य कारोबार को यथा संभव शीघ्र पटरी पर लौटना है तो उन्हें कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें तैयार घरों को जल्दी बेचने , बैंक किस्तों के भुगतान में चूक से बचने तथा रियल एस्टेट क्षेत्र के बारे में आम धारणा बदलने पर ध्यान देने की जरूरत है।