मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1,182 हुए, 11 और लोगों की मौत
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से जारी बयान के अनुसार संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
मुंबई, 11 अप्रैल महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 1,182 हो गए हैं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से जारी बयान के अनुसार संक्रमण से 11 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
बयान में कहा गया कि 11 में से तीन लोगों की मौत पांच से नौ अप्रैल के बीच हुई। कोरोना वायरस से उनकी मौत की पुष्टि शनिवार को हुई। इन 11 में से 10 लोग अन्य बीमारियों और आयु संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
इस बीच, दो लोगों को संक्रमण से मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और इस प्रकार मुंबई में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 71 हो गई है।
बयान में कहा गया कि मुंबई में कुल 1,182 मामलों में से 75 मामले ऐसे हैं जिनमें लोगों ने विदेश की यात्रा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

