जरुरी जानकारी | ओएनजीसी को पहली बार हुआ तिमाही घाटा, सम्पत्तियों के मूल्य पर बट्टा लगने से हुई हानि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) को तिमाही आधार पर पहली बार घाटे का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 3,098 करोड़ रुपये की शुद्ध हानि दिखाई है जो मुख्य रूप से तेल/गैस का भाव गिरने से कंपनी के निवेश पर लगे बट्टे के कारण हुआ है।