जरुरी जानकारी | त्योहारी मांग से ज्यादातर तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आगामी त्योहारों की मांग के कारण घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम सुधार के साथ बंद हुए तथा सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन की कीमतों में मजबूती रही। वहीं दोपहर 3.30 बजे मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर रहने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा नगण्य कामकाज के बीच बिनौला तेल के दाम पूर्ववत बने रहे।