देश की खबरें | बुंदेलखंड में गाय-भैंसों का 68,000 कृत्रिम गर्भाधान कराया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृत्रिम गर्भाधान के जरिए दुधारू पशुओं का नस्ल सुधारने और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के काम में लगे बीएआईएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन ने बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में पिछले एक वर्ष में गाय और भैंस के 68,000 कृत्रिम गर्भाधान किए और इसके अपेक्षित परिणाम आने लगे हैं। बीएआईएफ के मुख्य कार्यक्रम कार्यकारी (उत्तर प्रदेश) डॉक्टर रविराज एस जाधव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले एक वर्ष में बुंदेलखंड में गाय और भैंस के 68,000 कृत्रिम गर्भाधान किए गए जिसमें 28,000-29,000 पशुओं में गर्भाधान सफल रहा। वर्गीकृत बीज (सॉर्टेड सीमेन्स) से किए गए गर्भाधान में पशुओं से 90 प्रतिशत मादा बच्चे पैदा होने की संभावना रहती है।