नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 1,084
कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 1,084 हो गई. नए मामलों में से 23 दीमापुर से, 19 कोहिमा से, सात जुनहेबोटो से, दो-दो मोन और मोकोकचुंग तथा एक पेरेन जिले से सामने आए हैं. नगालैंड में 598 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 486 इस वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.