विदेश की खबरें | पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथियों ने पांच सहायता कर्मियों की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैदुगुड़ी, 23 जुलाई (एपी) इस्लामिक चरमपंथियों ने पिछले महीने पूर्वोत्तर नाइजीरिया से अगवा किए गए पांच सहायता कर्मियों की हत्या का एक वीडियो जारी किया है।
मैदुगुड़ी, 23 जुलाई (एपी) इस्लामिक चरमपंथियों ने पिछले महीने पूर्वोत्तर नाइजीरिया से अगवा किए गए पांच सहायता कर्मियों की हत्या का एक वीडियो जारी किया है।
इन सहायताकर्मियों का अपहरण उस वक्त हुआ था जब बोको हराम से अलग होकर बने एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों और सेना की मदद करने वाले नाइजीरियाई लोगों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने एक बयान जारी कर मृतकों की पहचान देश के ‘स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’, ‘इंटरनेशनल चैरटीज़ एक्शन एगेंस्ट हंगर’, ‘रिच इंटरनेशनल एंड इंटरनेशनल रेस्क्यू कमेटी’ के सदस्यों के तौर पर की है।
बुहारी ने संकल्प किया कि उनकी सरकार ‘‘दोषियों को न्याय के दायरे’’ में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
यह भी पढ़े | नगालैंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 1,084.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सहायता कर्मी जब मोनगुनो और राजधानी मैदुगुड़ी के बीच एक मुख्य सड़क से गुजर रहे थे तभी उनका अपहरण किया गया था।
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक एडवर्ड कैलन ने कहा, ‘‘ वे प्रतिबद्ध मानवतावादी थे जिन्होंने हिंसा से प्रभावित क्षेत्र में कमजोर लोगों और समुदायों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

