जमशेदपुर, 22 जुलाई झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों ने घात लगाकर की फायरिंग, पुलिसकर्मी राशिद डार शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी.
यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते यादव की जान चली गई।
उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY