मां तुझे सलाम: बेटी का अपहरण करने आए बदमाशों से पूरी बहादुरी से लड़ी मां, बच्ची को बचाया
पूर्वी दिल्ली में एक मां ने अपनी चार साल की बच्ची का अपहरण करने आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों का बहादुरी से सामना किया और अपनी बेटी को सुरक्षित बचा लिया।
Delhi Kidnapping Attempt Foiled by Mother: पूर्वी दिल्ली में एक मां ने अपनी चार साल की बच्ची का अपहरण करने आए मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों का बहादुरी से सामना किया और अपनी बेटी को सुरक्षित बचा लिया।
महिला के एक रिश्तेदार के कहने पर दोनों बदमाश बच्ची का अपहरण करने आए थे, ताकि उसके पिता से फिरौती की रकम वसूल सकें।
मंगलवार को हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस ने बताया कि महिला के 27 वर्षीय देवर और उसके साथी को बुधवार को कृष्णा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बच्ची का अपहरण कर अपने भाई-भाभी से फिरौती में 30-35 लाख रुपये लेने की योजना बनायी थी।
A mother was able to save her four-year-old daughter from being kidnapped on Tuesday from the clutches of armed kidnappers in Shakarpur area of East. @DelhiPolice 👏👏 pic.twitter.com/1XdJJb3dIU
— Saurabh Trivedi (@saurabh3vedi) July 22, 2020
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कृष्णानगर निवासी बच्ची के चाचा उपेन्द्र ने उसके अपहरण की योजना बनायी थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में बच्ची की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए बाइक सवार दो बदमाशों से लड़ती दिख रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 01:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

