देश

Lucknow College Student Kidnapped: लखनऊ में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का अपहरण, फिर छेड़छाड की वारदात; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता सोमवार सुबह अपने कॉलेज के लिए घर से निकली थी.

Lucknow College Student Kidnapped: लखनऊ में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा का अपहरण, फिर छेड़छाड की वारदात; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Represenatative Image

Lucknow College Student Kidnapped: लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के अपहरण और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब पीड़िता सोमवार सुबह अपने कॉलेज के लिए घर से निकली थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जिस ऑटो में सफर कर रही थी, उसमें उसका पड़ोसी इमरान अपने एक अन्य साथी के साथ आकर बैठ गया. इसके बाद, आरोपियों ने ऑटो ड्राइवर को धमकी देकर अपने बताए गए जगह पर ले जाने को मजबूर किया.

आरोपी इमरान खान 20 वर्षीय छात्रा को एक कमरे में ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया. इस बीच, ऑटो ड्राइवर और इमरान का साथी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढें: Video: लखनऊ विधानसभा के बाहर शख्स ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस प्रताड़ना से था नाराज, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में कराया एडमिट

हालांकि, किसी तरह से पीड़िता वहां से भागने में सफल रही. इसके बाद उसने कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इमरान खान और उसके साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 74, 115 (2), 140 (1), 309 (2) के तहत अपहरण और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है. कृष्णा नगर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी.

फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर से शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).