देश की खबरें | कोविड-19 चुनौती: न्यायालय की 1021 पीठों ने पिछले 100 दिनों में 15 हजार से अधिक मामले सुने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने पिछले 100 दिनों में 15,000 से अधिक मामलों की सुनवायी के लिए 1,021 पीठों का गठन किया जिसमें 50,475 अधिवक्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दलील दी या पेश हुए। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के चलते ‘‘अभूतपूर्व’’ चुनौती का सामना किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।