देश की खबरें | ओड़िशा में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की आशंका, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओड़िशा में बुधवार को जबरदस्त बारिश हुयी, जिससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बाढ़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है । बारिश के कारण प्रदेश के निचले इलाके डूब गये हैं, सड़क संपर्क टूट गया है और कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।