देश की खबरें | नोएडा में खिलौना कंपनी में आग लगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 26 अगस्त नोएडा के सेक्टर 63 में खिलौना व अन्य सामान बनाने की कंपनी में बुधवार दोपहर को भयंकर आग लग गई और पांच घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका।

इससे पहले सुबह सेक्टर आठ में स्थित मारूति कंपनी के शोरुम में आग लग गई।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 में न्यूक्राफ्ट इंपैक्ट नाम से लकड़ी का खिलौना व अन्य सामान बनाने की कंपनी है। कंपनी में दोपहर को भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां पहुंची।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

बाद में थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दमकल विभाग ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

अधिकारियों के अनुसार सेक्टर 8 स्थित शोरूम में सुबह आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)