देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 1355 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1,017 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 1,355 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 77,370 हो गयी जिनमें से 14,320 रोगी उपचाराधीन हैं।