नयी दिल्ली, 28 अगस्त विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्ण स्वामित्व वाली अपनी तीन सहायक कंपनियों का अपने साथ विलय करने पर विचार कर रही है।
ये तीन अनुषंगी कंपनियां ‘सनराइज फूड्स, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स और सनराइज शीतग्रह’ हैं।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.
आईटीसी ने बीएसई को बताया कि इस सिलसिले में निदेशक मंडल की चार सितंबर 2020 को बैठक बुलायी गयी है।
उसने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और सनराइज शीतग्राह प्राइवेट लिमिटेड का कंपनी के साथ विलय के प्रस्ताव पर विचार करेंगे।’’
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
आईटीसी ने सनराइज फूड्स का 2,150 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की 27 जुलाई को घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY