देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1,025 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,025 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 27,013 हो गई है।
रायपुर, 28 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,025 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 27,013 हो गई है।
राज्य में शुक्रवार को 502 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,025 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 343, दुर्ग से 104, सरगुजा से 62, राजनांदगांव से 61, जांजगीर-चांपा से 48, महासमुंद से 44, बिलासपुर से 43, बस्तर से 40, बलौदाबाजार से 31, मुंगेली से 28, बेमतरा से 27, रायगढ़ से 24, धमतरी और सुकमा से 19-19, नारायणपुर से 18, कोरिया से 16, बीजापुर से 15, बालोद से 14, कबीरधाम और कांकेर से 12-12, सूरजपुर और जशपुर से नौ-नौ, गरियाबंद से सात, कोरबा और बलरामपुर से छह-छह, कोण्डागांव से पांच, दंतेवाड़ा से दो तथा अन्य जिले से एक मामला सामने आया है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 5,48,182 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 27,013 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 15,109 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 11,653 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 251 लोगों की मृत्यु हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 9,572 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 137 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

