एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगी प्रस्ताव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगान के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया जायेगा।

देश की खबरें | नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने का अनुरोध करने के लिये तेलंगाना विधानसभा पारित करेगी प्रस्ताव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 28 अगस्त तेलंगान के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि अगले महीने होने वाले राज्य विधानसभा के सत्र में एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र से पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने का अनुरोध किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने नरसिम्हा राव के जन्म शताब्दी समारोह को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अहम बैठक करेगी बीजेपी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से संसद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की एक तस्वीर लगाने और हैदराबाद में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नाम उनके (नरसिम्हा राव) नाम पर रखे जाने का भी अनुरोध करेगी।

विश्वविद्यालय की स्थापना नरसिम्हा राव द्वारा की गई थी।

यह भी पढ़े | Tarek Fatah: इस्लाम जिंदाबाद हैं के नारे का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करने के बाद तारिक फतह ने मांगी माफी, कहा- वीडियो कोलकाता का नहीं, ढाका का है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने घोषणा की है कि विधानसभा के आगामी सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जायेगा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिये जाने की मांग की जायेगी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना के अस्तित्व के प्रतीक हैं। वह एक सुधारक थे, जिन्होंने देश में कई सुधारों की शुरुआत की थी। उन्हें दुनियाभर में एक महान बुद्धिजीवी के रूप में मान्यता दी गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).