एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 1355 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1,017 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 1,355 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 77,370 हो गयी जिनमें से 14,320 रोगी उपचाराधीन हैं।

देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 1355 नये मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 28 अगस्त राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1,017 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के 1,355 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 77,370 हो गयी जिनमें से 14,320 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 12 और संक्रमितों की मौत हुई जिनमें जयपुर में तीन, जोधपुर में दो, अजमेर, अलवर, बीकानेर, जालौर, कोटा, नागौर एवं पाली में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1017 हो गई है।

यह भी पढ़े | NEET, JEE Exams 2020: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, जेईई और नीट के छात्रों को परीक्षा के दौरान देंगे फ्री ट्रांसपोर्ट और आवास.

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 269 हो गयी है जबकि जोधपुर में 95, बीकानेर में 71, कोटा में 69, अजमेर एवं भरतपुर में 68-68, पाली में 43, नागौर में 42, अलवर में 24,धौलपुर में 19 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

वहीं शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 1,355 नये मामलों में जयपुर में 237, जोधपुर में 195,कोटा में 133, बीकानेर में 65, सिरोही में 55, भीलवाड़ा में 52, झालवाड़ा में 50, अलवर में 49, सीकर में 42,अजमेर में 40,पाली में 39, नागौर में 37,चूरू में 34, उदयपुर में 31, बूंदी में 27, बाड़मेर में 24, डूंगरपुर एवं टोंक में 23-23, चित्तोडगढ़ एवं राजसमंद में 21-21, भरतपुर में 20, बांसवाड़ा एवं हनुमानगढ़ में 19-19, गंगानगर में 18, दौसा में 15, जैसलमेर में 14, प्रतापगढ़ एवं सवाईमाधोपुर में 13, बांरा में 11, झुंझुनूं में आठ, धौलपुर में पांच, करौली में दो नये मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | सेवानिवृत्त IAS अधिकारी उत्पल कुमार सिंह लोकसभा में सचिव के रूप में नियुक्त: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में अब तक 22,54,613 लोगों के नमूने जांच के लिये गये जिनमें 77,370 लोग संक्रमित पाये गये। 3069 लोगो की जांच प्रक्रियाधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).